Cell(कोशिका) And cell theory (कोशिका सिद्धांत)
Animal cellPlant cellCell (कोशिका) - लैटिन भाषा के 'Cellula' शब्द से उत्पन्न हुआ है।
-कोशिका जीवन की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई होती है तथा इसमें स्वत: जनन की क्षमता होती है।
-कुछ जीव एक कोशिका से निर्मित होते हैं अतः उन्हें एक कोशिकीय जीव (Unicellular organism) कहते हैं एवं कुछ जीव एक से अधिक कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं अतः उन्हें बहुकोशिकीय जीव (Multicellular organism) कहते हैं।
-कोशिका की खोज 1665 ईस्वी में रॉबर्ट हुक ने किया था। इन्होंने स्वनिर्मित सूक्ष्मदर्शी की सहायता से कार्क के पतले टुकड़ों में मधुमक्खी के छत्ते(honeycomb structure) के समान संरचनाएं देखी। यद्धपि रॉबर्ट हुक द्वारा खोजी गई कोशिकाएं मृत थी परंतु उन्होंने जीवन की आधारभूत संरचनात्मक इकाई की खोज कर ली थी इसीलिए रॉबर्ट हुक को कोशिका विज्ञान का जनक( Father of cytology) कहा जाता है
-1674 ईस्वी में डच वैज्ञानिक एंटोनी वान लियूवेनहॉक (Antonie Van Leeuwenhoek) ने तालाब के जल में सर्वप्रथम जीवित कोशिकाओं की खोज की।
-1893 ईस्वी में जर्मन वनस्पति विज्ञानी एम. जे. स्लाइडन (M.J.Schleiden) तथा जंतु विज्ञानी थियोडोर स्वान(Theodor schwann) ने संयुक्त रूप से कोशिका सिद्धांत का प्रतिपादन किया।इस सिद्धांत के अनुसार सभी जीवो का शरीर एक या एक से अधिक कोशिकाओं से निर्मित होता है अर्थात कोशिका जीवन की संरचनात्मक, क्रियात्मक एवं वंशानुगत इकाई है।
-1855 ईस्वी में जर्मन वैज्ञानिक रुडोल्फ विरचौ ने कोशिकाओं की उत्पत्ति के विषय में एक मत प्रस्तुत किया जिसके अनुसार सभी कोशिकाएं पूर्व निर्मित कोशिकाओं से ही निर्मित होती है अर्थात ( Omnis Cellula e Cellula)।
-कोशिका सिद्धांत के अपवाद निम्नलिखित हैं।
1-विषाणु (virus)
2-वायरॉइड(Viroid)
3-प्रियोन (Prion)
4-RBC( Red blood corpuscles)
Comments
Post a Comment