इनामगांव, महाराष्ट्र

-इनामगांव महाराष्ट्र में भीमा की सहायक नदी घोड़े के तट पर स्थित एक जगह है। इस जगह पर 3600 से 2700 साल पहले लोग रहते थे।
-यहां वयस्क लोगों को प्रायः गड्ढे में सीधा लिटा कर दफनाया जाता था। उनका सिर उत्तर की ओर होता था। कई बार उन्हें घर के अंदर ही दफनाया जाता था।
-ऐसे बर्तन जिनमें शायद खाना और पानी हो, दफनाए गए शव के पास रख दिए जाते थे।
इनामगांव के लोगों के काम-धंधे
इनामगांव में पुरातत्वविदों को गेहूं, जौं, चावल, दाल, बाजरा, मटर और तिल के बीज मिले हैं । कई जानवरों की हड्डियां भी मिली हैं। कई हड्डियों पर काटने के निशान से यह अंदाजा होता है कि लोग इन्हें  खाते होंगे।
-गाय, बैल , भैंस, बकरी , भेड़ , कुत्ता , घोड़ा,  गधा सूअर , सांभर,  चितकबरा हिरन, कृष्ण मृग, खरहा, नेवला , चिड़िया , घड़ियाल , कछुआ,  केकड़ा और मछली की हड्डियां भी पाई गई हैं।
-बेर, जामुन, खजूर और कई तरह की रसभरियां  एकत्र की जाती थी।
इनामगांव का मैप

Comments

Popular posts from this blog

वायु दाब प्रवणता बल(pressure gradient Force)

कोरियॉलिस बल(coriolis force)

What is ChatGPT